Saturday, June 25, 2011

पोरबंदर में आरटीआई एक्टिविस्ट पर जानलेवा हमला

पोरबंदर। पोरबंदर में आज एक आरटीआई एक्टिविस्ट पर जानलेवा हमला हुआ है। आरटीआई एक्टिविस्ट का नाम भगु देवानी है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है। देवानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है लेकिन भगु देवानी को एक स्थानीय नेता पिछले काफी दिनों से धमकी दे रहा था।

दो अज्ञात युवकों ने 65 वर्षीय वकील और आरटीआइ कार्यकर्ता भग्नु देवानी को ऑफिस जाते वक्त चाकू घोंपकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। देवानी पिछले कई वर्ष से पोरबंदर में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों, अवैध खनन और बिल्डर्स लॉबी के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। देवानी पर हमले के पीछे भाजपा नेता बाबू बोखिरिया का हाथ बताया जा रहा है। राज्य में इससे पूर्व 21 जुलाई, 2010 को आरटीआइ कार्यकर्ता अमित जेठवा की अहमदाबाद में हाई कोर्ट के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेठवा भारत में शेरों के एकमात्र अभयारण्य गिर में अवैध खनन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे।

No comments:

Post a Comment